कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले में पुलिस द्वारा एक मिनी गन फैक्टरी का उदभेदन किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने की है। चैनपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में मिनी गन फैक्टरी का उदभेदन किया। चैनपुर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्ता सूचना के आधार पर की है। चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस धरहरा गांव में पहुंची और इस दौरान मिले गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने धरहरा गांव से भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान सहित एक अर्ध निर्मित देसी कट्टा, एक बना हुआ देसी कट्टा बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान चोरी की दो अपाची बाइक भी बरामद किया गया। साथ ही चैनपुर थाने की पुलिस ने फैक्ट्री को चला रहे धरहरा गांव निवासी स्वर्गीय जगरनाथ राजभर का पुत्र भोले राजभर को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि धरहरा गांव में गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त कार्रवाई की। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।





2 thoughts on “कैमूर- मिनी गन फैक्टरी का खुलासा, एक गिरफ्तार!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/register-person?ref=IXBIAFVY
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=JW3W4Y3A