प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में दिनदहाड़े पति के सामने पत्नी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल पति समेत अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग किया हुआ हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बलिया थानन्तर्गत बरबीधी गाँव के निवासी प्रशांत कुमार अपनी पत्नी मोना रानी के साथ बाईक से बाबा हरिगिरि धाम पूजा करने जा रहे थे। इस क्रम में बखरी थाना क्षेत्र के जोकयाही पुल के पास मोटराईकिल पर सवार अपराधकर्मियों के द्वारा प्रशांत कुमार की पत्नी मोना रानी को मोबाईल छिनने के बहाने गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में बखरी डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा पति प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी पति के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। बताया जाता है कि वर्ष 2010 दिल्ली में मोना रानी से प्रेम विवाह किया था तथा शादी के बाद अपने बड़े भाई जो खगरिया में डॉक्टर है उसके अस्पताल में दवा दुकान चलाने का काम करता था जहां उसे एक नर्स से प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग से को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग की वजह से ही प्रशांत कुमार की पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच कई बार लड़ाई झगड़ा भी हुआ था इसी लड़ाई झगड़ा से परेशान प्रशांत कुमार ने सुनील कुमार को डेढ़ लाख रुपया देकर इसकी हत्या करने की बात कही, जिसके बाद सुनील ने बदमाश साहेब चौधरी से मिलकर पूरी घटना की साजिश रची और साजिश के तहत ही प्रशांत कुमार अपनी पत्नी को लेकर मंदिर जा रहा था रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई इस मामले में पुलिस ने पति समेत तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग किया हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय





2 thoughts on “बेगूसराय – पति ने ही कराई थी सुपारी देकर पत्नी की हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!