:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
(फतुहा): इस वक्त की एक बड़ी खबर पटना के फतुहा से मिल रही है, जहां नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव से मिल रही है, जहाँ पार्किंग के विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जेठुली मुखिया बच्चा राय रोड पर गिट्टी गिरा रहे थे, इसी बीच चंद्रिका राय से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी होने लगी। इस बीच बीच-बचाव करने आएं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने सबको पटना एनएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों में रौशन व गौतम की मौत हो गई। ।वही जेठुली मुखिया के मैरेज हाॅल में दबंगों ने आग के हवाले कर दिया तथा कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करते हुए आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। घटना के बाद पुरे इलाके में तनाव कायम है। पुलिस के आलाधिकारी के पहुंचने की सूचना है।





1 thought on “फतुहा में पार्किंग विवाद, मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गाड़ियों फूंकी। दो की मौत, इलाके में दहशत!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/en/register?ref=WKAGBF7Y