रिपोर्ट – अमित कुमार!
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने संसद के दोनों सदनों द्वारा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किए जाने का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्र की सांस्कृतिक अस्मिता एवं देश के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
वाणिज्य प्रकोष्ठ प्रवक्ता नरेश महतो और सह संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत की स्वतंत्रता यात्रा, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता का अमर प्रतीक है। इसे विधिक संरक्षण मिलना राष्ट्र के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को नई मजबूती प्रदान करेगा।
वहीं अमृतेष कुमार गुप्ता ने कहा कि एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों के लिए कठोर दंड का प्रावधान लाखों परिश्रमी युवाओं के हितों की रक्षा करेगा तथा परीक्षा प्रणाली में विश्वास और सुदृढ़ करेगा।
सभी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय मूल्यों तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति की स्वीकृति के उपरांत दोनों विधेयक कानून का रूप लेकर राष्ट्रहित एवं युवाओं के भविष्य को और अधिक सुरक्षित बनाएंगे।




