पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 के मौत की पुष्टि,7 मौत की आशंका, कई जख़्मी अंदर फँसे,और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या!

SHARE:

शंखनाद के लिये सिवान से प्रमोद कुमार के साथ रवि शंकर की रिपोर्ट!

सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पटाखा फैक्ट्री में पटाखा निर्माण के दौरान भीषण विस्फोट हो गया! जिसमें चार लोगों के मौत की पुष्टि की गई है, जबकि अंदर तीन लोग के और फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है, इस प्रकार कुल 7 लोगों के मौत की अब तक आशंका जताई जा रही है! जिसमें चार लोगों के मौत की पुष्टि जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा तथा पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने कर दी है वहीं डीएम एसपी के अनुसार रह, रह,कर फैक्ट्री के अंदर विस्फोट हो रहे हैं, जिसमें अभी कई लोग अंदर ही फंसे हैँ! अतः मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है!
जिलाधिकारी ने बताया कि कई दमकलों को आग बुझाने में लगाया गया है, और हमारी कोशिश है, की सबसे पहले जितने भी जख्मी हैं, उन सब को बाहर निकाल कर, अस्पताल पहुंचाया जाए, ताकि समय रहते उन्हें उपचार मिले और वह जल्दी स्वस्थ हों!

बताया जा रहा है कि मृतकों में आजाद मियां की चार पुत्रियां और एक भतीजा भी शामिल हैं। वहीं, आजाद मियां की करीब 19 वर्षीय एक पुत्री के घायल होने की सूचना है। जबकी अन्य मृतकों व घायलों की पहचान की जा रही है!

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दीपावली को लेकर पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट होने की बात कही जा रही है जिसकी पुष्टि पुलिस प्रशासन द्वारा भी की गई है । हालांकि, विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जानकारी अबतक नहीं मिली है! ईधर घटना के बाद से प्रशासन एलर्ट है, और घायलों को बहर निकालकर अस्पताल पहुँचाने में जुटी है! ताकी अधिक, से अधिक,लोगों की जान बचाई जा सके!
एक तरफ पुलिस प्रशासन जहाँ मामले की गहन छानबीन में जुटी है, वहीं इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, जताई जा रही है! क्यूँकी फैक्ट्री के अंदर कई लोग फंसे हैँ, और खबर लिखे जाने तक,वहाँ रुक-रुक, कर ब्लास्ट की आवाजें आ रही है! सिवान एसपी भारत सोनी ने जामो थानाध्यक्ष व चौकीदार को किया निलंबित!

Join us on:

और पढ़ें