रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
रहिका थाना अन्तर्गत भाकपा माले के नेता का चाकू मारकर हत्या की घटना का पुलिस ने किया सफल उभेदन
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस बयान जारी कर दी जानकारी
मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र स्थित खरौआ गांव मे दिनांक-27.07.2026 को भाकपा माले का एक नेता को चाकू मारकर हत्या कर दिया गया था। इस संदर्भ में रहिका थाना कांड संख्या-206/26 दिनांक-30.07.2026 धारा-126 (2)/127(2)/103(1)/118(1)/351(3)/3(5) बी०एन०एस० में वादी संतोष कुमार, पिता भागवत यादव, गांव खरौआ, थाना रहिका के फर्दब्यान के आधार पर कांड दर्ज किया गया।
घटना के सफल उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में एफ एस एल टीम की जॉच रिपोर्ट, अन्य गुप्त सूचना एवं पुलिस मुखाबिरों के आधार पर हत्या के आरोपी की पहचान गुड्डु कुमार यादव के रूप में कर लिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डु कुमार यादव, पिता शिवन यादव, गांव खरौआ, थाना रहिका, जिला मधुबनी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुछ-ताछ के क्रम में गुड्डू यादव द्वारा भाकपा माले के नेता को चाकू गोदकर हत्या करने की बात को स्वीकार किया गया है एवं अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवस्यक कार्वाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



