रिपोर्ट अनमोल कुमार
नीतीश को राजनीति में प्रतिबंधित कर देना चाहिए
समाधान यात्रा में बस घूम कर ढोंग कर रहे हैं सीएम
पटना : बिहार में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना कहीं ना कहीं से हत्या, लूटपाट, गोलीबारी, छीनतई और बलात्कार की घटनाएं सामने आती ही रहती है। इसे लेकर नीतीश कुमार पर लगातार हमला करने वाले पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार गुंडों की सरकार चलाते हैं।
सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं जितने भी दिन तक उनके साथ कैबिनेट में रहा मेरा अनुभव बेहद खराब रहा। नीतीश कुमार अपनी सरकार सिर्फ और सिर्फ अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों, और गुंडों के लिए चलाते हैं। उनकी सरकार बिहार के किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए नहीं चलती है। राजद नेता ने कहा कि राज्य के अंदर यह बात सबको मालूम है कि नीतीश कुमार हमेशा से ही पिछले दरवाजे से राजनीति करते हैं। यह लोग कभी खुद चुनाव में आगे बढ़ कर नहीं आते हैं, बल्कि किसी के पीछे लग कर राज्य में सरकार चलाते हैं। इनके अंदर इतनी ताकत नहीं बची है वह खुद अपनी सरकार बना लें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राजनीति में प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बस जगह-जगह घूम कर ढोंग कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा में किसी भी गरीब, बेरोजगार किसान की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा पिछले दिनों कटिहार में सीएम पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि यह बात खुद मुख्यमंत्री को पता होनी चाहिए कि उनपर हमला कोई कर रहा है या करवा रहा है?





2 thoughts on “सुधाकर सिंह बोले-गुंडों की सरकार चलाते हैं सीएम नीतीश कुमार”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/register-person?ref=IHJUI7TF