रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर पर बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान को विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फागू चौहान को पुष्प गुच्छ भेंटकर सप्रेम विदाई और नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय ब्रजेश मेहरोत्रा, राज्यपाल के सचिव आरएन चोंग्थू, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज राकेश राठी, पटना जिले के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम राजभवन में दीं शुभकामनाएं
इससे पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने राजभवन जाकर फागू चौहान से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में फागू चौहान का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ। उन्हें अब नई जिम्मेदारी दी गई है।





1 thought on “पूर्व राज्यपाल फागू चौहान को दी गई विदाई, सीएम नीतीश ने दीं शुभकामनाएं!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.