रिपोर्ट अनमोल कुमार
बीबीसी की निष्पक्षता 40 साल पहले जैसी नहीं
IT सर्वे से पीएम मोदी पर बनी डॉक्युमेंटरी का संबंध नहीं
बीबीसी की कंपनी चीनी एजेंसियों के लिए बनाती है प्रोपगंडा कंटेंट
पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपा, सेंसरशिप लागू किया और सैंकड़ों पत्रकारों को जेल में डाल दिया, उसकी गोद में बैठ कर जदयू बीबीसी के बहाने प्रेस की आजादी पर छाती पीट रहा है। मोदी ने कहा कि आज बीबीसी की निष्पक्षता 40 साल पहले जैसी नहीं रही, जिसकी प्रशंसा जेपी आंदोलन के दौर में अनेक राजनेता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि इस सदी की शुरुआत से ही बीबीसी भारत-विरोधी रवैया अपना रहा है, फिर भी प्रधानमंत्री मोदी पर उसकी विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री और उसके कार्यालयों पर आयकर टीम के सर्वे के बीच कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों से जुडे सभी मामलों में क्लीन चिट मिलने के बाद भी उनकी छवि खराब करने के लिए फिल्म बनाना कोई निष्पक्षता नहीं।
बीबीसी ने आयकर के दर्जनों नोटिस का जवाब नहीं दिया
मोदी ने कहा कि बीबीसी ने जब आयकर के दर्जनों नोटिस का जवाब नहीं दिया, तब आयकर की टीम सर्वे करने गई। इसे छापा (रेड) या सर्च नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा कि आज बीबीसी अपनी स्टोरी वर्क जैसी एजेंसी के जरिये प्रचार सामग्री तैयार कर चीन सहित कई देशों में लाभ कमा रही है। स्वयं बीबीसी के पत्रकार इसके विरुद्ध आवाज उठा चुके हैं।
बीबीसी भारत-विरोधी चीन का प्रोपेगंडा टूल
सुशील मोदी ने कहा कि आज बीबीसी भारत-विरोधी चीन का प्रोपेगंडा टूल बन गया है, इसलिए पूरा टुकड़े-टुकड़े गैंग कोर्ट से कैम्पस तक बीबीसी प्रेमी बन गया है।





2 thoughts on “आपातकाल व प्रेस सेंसरशिप थोपने वाली कांग्रेस की गोद में अब जदयू : सुशील मोदी!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=QCGZMHR6