रिपोर्ट अनमोल कुमार
दो मुफ्त गैस सिलेंडर भी, मेघालय चुनाव के लिए नड्डा ने जारी किया घोषणा पत्र
मेगा मेघालय’ की आकांक्षा 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे
नई दिल्ली : मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बुधवार सुबह पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्रकारों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने लोकलुभावन वादे भी किये। मसलन, बेटी के जन्म पर 50 हजार, स्नातक तक लड़कियों की मुफ्त पढ़ाई आदि।
नड्डा ने कहा कि मुझे मेघालय के लिए घोषणापत्र पेश करते हुए खुशी हो रही है। मेघालय संस्कृति और परंपराओं से समृद्ध राज्य है। राज्य के समृद्ध होने की बहुत गुंजाइश है और हम भाजपा के नेतृत्व में इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं। नड्डा ने आगे कहा कि विकास के लिए पूर्वोत्तर राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा है और मेघालय भी इससे निपटने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार राज्य के विकास में बाधक रहा है।
नड्डा ने कहा कि स्पीड, स्केल और स्किल तीन पहलू हैं जिन्हें अच्छी तरह से मैनेज किया जाना है। हमें राज्य के लिए बड़ी कल्पना करनी है- हम मेगा मेघालय ‘ की आकांक्षा रखते हैं। हमें एक मजबूत मेघालय चाहिए, जो मजबूत बीजेपी से ही संभव है।
नड्डा ने कहा कि भाजपा ने मेघालय में 7वां वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है। साथ ही हम किसानों के लाभ के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत वार्षिक वित्तीय सहायता को 2,000 रुपये तक बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि बच्चियों के लिए एक योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत बेटी पैदा होने पर 50 हजार रुपये का बॉन्ड दिया जाएगा। केजी से स्नातक तक उन्हें मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा घोषणा पत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सालाना 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराने का एलान किया गया है। नड्डा ने कहा कि युवाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
नड्डा ने कहा कि प्रदेश में वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली योजना शुरू होगी। इसके तहत भूमिहीन किसानों को 3,000 और रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता और मछुआरों के लिए 6 हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया है।





5 thoughts on “मेघालय में बेटी के जन्म पर 50 हजार और स्नातक की शिक्षा मुफ्त”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.