रिपोर्ट अनमोल कुमार
झारखंड के पलामू में दो समुदाय भिड़े, घर-वाहन फूंके, कई घायल
इलाके में धारा 144 लागू, धर्म स्थल से पत्थरबाजी
महाशिवरात्रि पर तोरणद्वार बनाने को लेकर विवाद
पलामू : झारखंड के पलामू के पांकी के भगत सिंह (मस्जिद) चौक पर महाशिवरात्रि के अवसर पर तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान एक धर्म स्थल से पत्थरबाजी की गई, जिसमें दर्जनो लोग घायल हुए हैं। दो बाइक एवं एक घर को आग के हवाले कर दिया गया है। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। स्थिति तनावपूर्ण बनी है। सूचना मिलते ही डीसी, एसपी एवं स्थानीय विधायक घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटे हुए हैं और काफी हद तक इसे नियंत्रण में कर भी लिया गया है। इलाके में 144 लागू कर दिया गया है। अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस घटना के बाद पांकी में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी कई बार पांकी में हिंसक दंगे हो चुके हैं।





3 thoughts on “महाशिवरात्रि पर सजावट का विरोध, दो समुदाय भिड़े, कई घायल, घर वाहन में लगाई आग!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.