रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद में एक किशोर आग से झुलस गया। जिसके कारण उसका पूरा शरीर जल गया। दरअसल यह घटना देव प्रखंड के बेढना पंचायत अंतर्गत बरहेता गांव की है। जहां बुधवार को यह घटना घटित हुई है। आग से झुलसे किशोर की पहचान उसी गांव निवासी अवधेश मेहता के 12 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में कि गयी है। वहीं पूरा शरीर झुलसने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर अपने ही गाँव मे दोस्तों के साथ आग जलाकर आग ताप रहा था। ठंड का प्रकोप अभी कम है। लेकिन जिले के सुदूरवर्ती इलाकों नक्सली क्षेत्रों में पहाड़ी होने के कारण सुबह में हल्की हल्की ठंड सुहानी हवा के साथ लग रही है। किशोर ठंड का कपड़ा पहनकर आग ताप रहा था। तभी एक किशोर पुआल डाल दिया तब आग भभका और किशोर रमेश के कपड़े में पकड़ लिया। जिसके बाद कुछ किशोर वहां से भाग निकले। जब रमेश चीखने चिल्लाने लगा तो अगल बगल के ग्रामीण दौड़े और उसे किसी तरह जल रहे कपड़े से अलग किया। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी किशोर का पूरा शरीर झुलस गया।
वहीं इस घटना के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजन आनन फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। लेकिन हादसे में पूरा शरीर झुलस जाने के कारण किशोर दर्द से बेहाल है। चीख चीखकर वह चिल्ला रहा है। इस मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ० संजय कुमार में बताया कि ऊनी कपड़े से किशोर का पूरा शरीर जल गया है जिसके कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। लेकिन चिकित्सकों द्वारा लगातार उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पूरी तरह से ठीक होने तक किशोर सदर अस्पताल औरंगाबाद में ही इलाजरत रहेगा।





2 thoughts on “आग से किशोर झुलसा, आग तापने के दौरान तेज लौ की चपेट में आया!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/register/person?ref=IXBIAFVY