ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जिले के सराय थाना क्षेत्र के मरीचा चौक के पास अज्ञात बदमाश ने एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया है। बताया गया है कि युवक ऑटो रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी ऑटो चालक के साथ दूसरे यात्री से हाथापाई हो रही थी। इसी दोनों को समझा बुझाकर हटाने आये दूसरे यात्री को ही बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। युवक को बदमाश ने पीठ पर चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही परिवार के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है।
बताया गया है कि सराय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गुर्मिया गांव निवासी देवेंद्र राय के 21 वर्षिय पुत्र अजित कुमार जो कि हाजीपुर सिपेट कॉलेज से पढ़ाई कर वे अपने घर किशनपुरा गुर्मिया गांव जा रहा था इसी दौरान सराय थाने से आगे मरिचा चौक के समीप बदमाश ने पीठ पीछे चाकू से वार कर दिया। जिसके कारण अजीत कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसको लेकर घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया वही मौके से बदमाश फरार हो गया।
इस संबंध में घायल युवक अजीत कुमार के परिजनों ने बताया कि हाजीपुर सिपेट कॉलेज से पढ़ाई कर वे अपने घर जा रहा था इसी दौरान सराय थाने के आगे मरचा चौक के समीप पीछे से आए बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया और घटनास्थल से मौके से फरार हो गया हैं। घायल युवक का सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज चल रहा है।




