कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बेटी की शादी को लेकर भभुआ बाजार में खरीदारी करने आये वृद्ध पिता की अचानक मौत, शादी समारोह मातम में पसरा
बेटी की शादी को लेकर भभुआ बाजार में खरीदारी करने आये वृद्ध पिता की अचानक मौत हो गयी। पिता के मौत के बाद जिस घर में शादी की शहनाई बजने वाली थी। उस घर में मातम छा गया। बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठ गई। इस घटना से परिजनों परिजनों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। मृतक की पहचान कैमूर जिले के चांद थानाक्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी स्व शिवपूजन सिंह के बेटे धनंजय सिंह के रूप में हुई है। मृत वृद्ध के बेटी की शादी होनेवाली है। 17 फरवरी को बेटी के होनेवाले ससुराल तिलक जाना था। जिसको लेकर वृद्ध मंगलवार को भभुआ शहर में सामान की खरीदारी करने आये हुए थे। सामान की खरीदारी करने के दौरान अचानक वृद्ध पिता को चक्कर आ गया और गिर पड़े और उसके कुछ घंटों बाद ही वृद्ध पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों द्वारा परिजनों को दिया गया। परिजनों को जैसे ही ईद के मरने की खबर मिली। परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं जिस बेटी की शादी होने वाली थी उस बेटी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।





2 thoughts on “बेटी की शादी को लेकर भभुआ बाजार में खरीदारी करने आये वृद्ध पिता की अचानक मौत!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/en-NG/register?ref=YY80CKRN