
अश्विनी श्रीवास्तव
पटना (बिहार) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि चौधरी अजीत सिंह ने केंद्र सरकार कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे थे। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को सदा ही याद किया जाएगा। उनका निधन दु:खद है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।