रिपोर्ट: अभिषेक कुमार

दरभंगा। लॉक डाउन का पालन कराने खुद सड़कों पर उतरे दरभंगा के DM डॉ. त्याग राजन और SSP बाबू राम । DM और SSP ने लगातार शहर के अलग अलग मुख्य चौक चौराहे पर रुक रूक कर नियम का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती भी दिखाई। साथ ही सड़क पर इक्का- दुक्का चलने वाले वाहनों को भी रोककर लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की बात कही। साथ ही बिना वजह सड़को पर घूमते और मजमा लगाने वालों को साथ चल रही पुलिस खदेड़ती भी रही । हांलाकि आवश्यक दुकानों को छोड़ तकरीबन सभी दुकाने समय से बंद दिखाई दे रही थी। लेकिन सड़क पर आवाजाही थोड़ी- बहुत दिखाई दे रही थी ।
DM डॉ. त्याग राजन ने बताया कि आज लॉक डाउन का पहला दिन है। सभी अधिकारियों को सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं और दवा की दुकानें खुली रहेगी। किसी अफवाह पर न जाएं ।उन्होंने कहा कि आज पहला दिन है। सब लोग समझ रहे हैं।उन्हें उम्मीद है कि लोग भी सरकार के फैसले को मान रहे हैं और सिस्टम भी पूरी तरह से लॉक डाउन को सफल बनाने में कामयाब रहेगा ।
डीएम के साथ चल रहे एसएसपी बाबू राम ने बताया कि उन्होंने सभी थाना को फील्ड में लगे रहने और लॉक डाउन का पालन कराने के आदेश दिए हैं। खुद भी सड़क पर निकल स्थिति को देख रहे हैं । लॉक डाउन पूरी तरह सफल है। कुछ जगहों पर दुकानें खुली मिली। वहां कार्रवाई की गई है ।कुछ लोग बिना वजह वाहन लेकर बाहर निकलें थे। उनपर भी कार्रवाई की गई है । उन्होंने बताया कि ग्यारह बजे के बाद पूरी तरह लॉक डाउन है। सिर्फ परमिटेड लोगों के लिए ही आवाजाही की इजाजत है ।




