मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार सुकांत नागार्जुन के निधन पर गहरी शोक संवेदना की व्यक्त।

SHARE:

पंकज कुमार ठाकुर!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार सुकांत नागार्जुन की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि वे ख्याति प्राप्त पत्रकार थे। उन्होंने कई समाचार पत्रों का संपादन किया। वह महान कवि बाबा नागार्जुन के पुत्र थे। सुकांत नागार्जुन के निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment