झारखंड सरकार ने दिल्ली को 58 टन ऑक्सीजन भेजा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:-रागिनी शर्मा!

झारखंड सरकार के सहयोग से दिल्ली को आंशिक राहत की उम्मीद है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी राज्यों से ऑक्सिजन की मदद माँग रहे हैं, हालाँकि जिस तरह दिल्ली के हर अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है। उसी तरह हर राज्य की अस्पतालें ऑक्सीजन की किल्लत झेल रही है, परिणामस्वरूप सैकड़ों लोगों ने दम तोड़ दिया।
इसके बावजूद जिस राज्य के पास थोड़ी सी भी ऑक्सीजन है वे एक दूसरे की मदद में लगे हैं।
संघीय ढाँचे का यह एक बेहतरीन उदाहरण है। ये एक वैश्वीक आपदा है जिसे सामुहिक प्रयास से ही परास्त किया जा सकता है।
इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने हेमन्त सोरेन से ऑक्सीजन की माँग की थी जिस पर संज्ञान लेते हुये मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 58 टन ऑक्सीजन दिल्ली के लिये रवाना कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि भी की है। उन्होंने लिखा है दिल्ली सरकार के आग्रह पर लिंडे इंडिया प्लांट से कुल 58 टन ऑक्सीजन भेजा गया है। यह एक विकट काल है जिस पर सामुहिक सहभागिता से ही विजय प्राप्त की जा सकती है!

Leave a Comment

और पढ़ें