वैशाली – यूरिया के लिये किसानों का भारी हंगामा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। जिले के लालगंज में यूरिया लेकर किसानों ने गोदाम पर शनिवार को हंगामा शुरू कर दिया जिसको लेकर लालगंज थाने जे पुलिस को बुलानी पड़ी। पुलिस के मौजूदगी में यूरिया पैकेट का वितरण किया है। किसानों ने गोदाम संचालक पर यूरिया कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया था।

किसानों ने आरोप लगाया है कि स्टॉक बहुत ही कम आया है लेने वाले किसान तबरीकन दो सौ से अधिक लोग बीते शुक्रवार से ही अपने नम्बर आने का इंतजार कर रहा है। लेकिन यूरिया का पैकेट मात्र 50 पैकेट ही गोदाम को उपलब्ध कराया गया था। जिसको लेकर किसानो का ग़ुस्सा फुट गया और हंगामा शुरू कर दिया है। किसानों ने यह भी बताया है 266 रुपया यूरिया पैकेट का रेट है लेकिन कालाबाजारी कर उसे 350 रुपया में दिया जा रहा है।

क्या कहते है किसान सलाहकार

हंगामा की सूचना मिलते ही लालगंज कृषि विभाग के किसान सलाहकार श्री राम ने बताया है कि यहां जो भी लोग है किसान ही है शुक्रवार को 50 पैकेट आया है लेकिन आज शनिवार को 120 पैकेट आया है बिल को बेवसाइट पर लोड नही किया है कि लोड होते है सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। भीड़ अधिक होने के कारण किसान की पहचान नही हो पाता है आधार कार्ड लेकर आते हैं और यूरिया ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ अधिक हो जाने के कारण पुलिस को बुलवा कर यूरिया वितरण किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment