झारखण्ड में खुटी में बेलगाम ट्रक ने एक ही परिवार के 7 लोगों को कुचला, सभी की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – बंटी कुमार!

”

एक ही परिवार के , 7 लोगों की मौत से मचा कोहराम….

प्रारंभिक सूचना में मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक ने 8 से 9 लोगो को रौंदा….,भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 07 लोगों की मौत …..

झारखण्ड के खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा थाना क्षेत्र में कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर गुरुवार की देर रात , मौत बनकर दौड़ी एक अनियंत्रित ट्रक ने मौत का तांडव मचाते हुए एक के बाद एक, 8 से 9 लोगो को रौंद दिया, भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी, जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं।
मृतकों के लगभग 10 माह का दूधमुहा बच्चा भी शामिल है।

खूंटी जिला के कर्रा थाना क्षेत्र के जोने-लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर , मोहल्ले के लोग कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर दुर्घटना देखना के लिए खड़े थे इस दौरान, तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक एकएका अनियंत्रित होकर सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा
इस भीषण हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हुई है और सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
जबकि इस भीषण हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुई है, जिन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए खूंटी जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारणों को लेकर, खुटी जिला की पुलिस जाँच में जुट गई है

Join us on: