तेंदुनी दोहरे हत्याकांड में बेटी ने दी मां और भाई को मुखाग्नि, भावुक हुआ माहौल!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में मां और बेटे की निर्मम हत्या के बाद अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ के बीच मृतका की बेटी ने आगे बढ़कर अपनी मां और भाई को मुखाग्नि दी। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
एक तरफ मां और भाई की हत्या का गम, तो दूसरी तरफ परिवार के भीतर विवाद की चर्चा ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
जिस घर में गूंजी थी किलकारी, वहां पसरा मातम… बेटी ने मां और भाई को दी मुखाग्नि, तेंदूनी गांव में आंख नम।

बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां जमीन और संपत्ति के विवाद में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से गला रेतने के बाद दोनों पर हथौड़े से भी हमला किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूरा मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव का है। जहां मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय रामवती कुंवर और उनके छोटे बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मां और छोटा बेटा घर में थे। इसी दौरान दोनों पर धारदार हथियार और लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Join us on: