पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज राजा बाजार स्थित सी.एम.आर. गोदाम नंबर- 02 बाजार समिति में खरीद विपणन वर्ष – 2022-23 में पहला लाट सी.एम.आर. अधिप्राप्ति के उद्घाटन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि पैक्सों से समय पर सी.एम.आर. अधिप्राप्ति किया जाए और समय से पैक्सों को सी.एम.आर. की राशि भुगतान करेंगे। साथ ही पैक्स अध्यक्षो को निदेश दिया कि अधिक से अधिक किसानों से धान क्रय करें, जिसमें छोटे-छोटे किसान भी धान क्रय करने में शामिल हो तथा ससमय किसानों को धान अधिप्राप्ति का राशि भुगतान किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ध्यान रखते हुए विभाग को ससमय सी.एम.आर. उपलब्ध करायेगें।




