पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद के नगर भवन में विभा मंच से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने प्रदेश के सरकार से किया सवाल और पूछा प्राचीन काल से देश – दुनिया को मार्गदर्शन देने वाला बिहार आज पिछड़ा क्यों है।
श्री रुडी ने कहा कि आज अगड़ा और पिछड़ा की राजनीति की जा रही है। लेकिन, मै यह पुछना चाहता हूँ कि जब हमारा राज्य ही पिछड़ा है तो उसमें अगड़ा कौन है ? सभी पिछड़े है, हम सब पिछड़े है। एक पिछड़े राज्य के निवासी होने के नाते हम सभी पिछड़े है। उन्होंने कहा कि मै तो यह नारा देना चाहता हूँ कि बिहार पिछड़ा है तो हम सब बिहारी पिछड़े है। रुडी ने कहा कि यदि मेरा बिहार पिछड़ा है तो मैं आज से अपने आपको पिछड़ा घोषित करता हूँ। अब हम लड़ेंगे, पिछड़ो की और पिछड़े राज्य की लड़ाई।
उन्होंने कहा कि देश में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आईटीसेक्टर के हब के रूप में दक्षिण भारत को ही जाना जाता था लेकिन अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी बड़ी संख्या में बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने इन्वेस्ट किया है। परन्तु बिहार में अच्छी क्वालिटी के इंजीनियरिंग कॉलेजों और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण ऐसा नहीं हुआ। शासन और प्रशासन स्तर पर यह किया जाना चाहिए था ताकि हुनरमंद युवा, कुशल युवा, तकनीक में समृद्ध युवा बिहार की प्रगति में योगदान दे सकते थे। परन्तु, उन्हें उनकी प्रतिभा का न तो उचित सम्मान राज्य में मिला और न ही उसकी प्रतिभा का उपयोग किया गया। लाचार होकर वे अन्य राज्यों या अन्य देशों में पलायन कर गये और वहां की प्रगति में महत्वपूर्ण सहभागी बने। इस संदर्भ में दलगत राजनीति या भावना से उपर उठकर ऐसे युवाओं का राज्य की प्रगति में उपयोग करना चाहिए, उनका आह्वान करना चाहिए कि उनकी प्रतिभा का राज्य में उचित सम्मान होगा ताकि आश्वस्त होकर ऐसे युवा राज्य में वापस आये और प्रगति में अपना योगदान दें।
आयोजित सभा मे श्री रुडी ने कहा कि जब- जब सत्ता हिलती है, तब-तब गिनती होती है, सरकार को जब यह आभास होता है कि सत्ता कमजोर हो रही है तब व गिनती की तरफ बढ़ती है। बहुत पहले से राज्य सरकार प्रयासरत थी की जाति के आधार पर जनगणना हो लेकिन कानून सम्मत नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी। अंततः सरकार से अलग होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार के लोगों को 250 जातियों में बांटा है जिसके आधार पर उनकी गणना की जायेगी। रुडी ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर ये गणना क्यों कि जायेगी, इससे पिछड़े राज्य के गरीब की गरीबी कम होगी या जातियों की यह पूछ रहा है बिहारी।
बाइट राजीव प्रताप रूडी पूर्व केंद्रीय मंत्री




