कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भगवानपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर 78 वर्षीय अयोध्या सिंह ने जमाया कब्जा, रामकेश्वर सिंह को 25 मतों से दी शिकस्त
भगवानपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर 78 वर्षीय अयोध्या सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम केश्वर सिंह को 25 मतों से शिकस्त दी। गौरतलब हो कि कैमूर के भगवानपुर प्रखंड में शनिवार को पूरी तैयारी के साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष व सदस्य का चुनाव को मतदान और मतदान के बाद मतगणना किया गया। शनिवार को भगवानपुर में व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। चुनाव सुबह सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हुआ। चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक चुनाव स्थल पर पुलिस बल तैनात किए गये थे। इस दौरान मतदाताओं ने परिचय पत्र के साथ बारी-बारी से आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के मतगणना का आयोजन हुआ। जिसमें बताया गया कि कुल 181 मतों में 135 मत पोल किये गये। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अयोध्या सिंह को 80 मत मिले। वहीं इनके प्रतिद्वंदी रामकेश्वर सिंह 55 मत मिले। इस तरह 25 मतों से अयोध्या सिंह व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गये। गौरतलब हो कि राम केश्वर सिंह भगवानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर पिछले 10 वर्षों से काबिज थे। शनिवार को हुए चुनाव के परिणाम के बाद इस पद पर 78 वर्षीय अयोध्या सिंह ने 25 मतों से राम केश्वर सिंह को पराजित किया।




