जूनियर डॉक्टर फिर से हड़ताल पर, एनएमसीएच में मचा हड़कंप!

SHARE:

पंकज कुमार ठाकुर!

लोगों की अटकती सांसो के बीच, हड़ताल का खेला!

मामला चाहे जो भी हो पीस रही है गरीब जनता!

सांसो के जद्दोजहद के बीच हड़ताल का खेला!

जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे थे और सरकार से वार्तालाप भी हो चुकी थी। 3 घंटा पूर्व डॉक्टर फिर से काम पर लौट गए थे लेकिन एक बार फिर से जूनियर डॉक्टरों हड़ताल कर दिया है। और एनएमसीएच के बड़े अधिकारी के हाथ-पांव फूल रहे हैं। दरअसल जूनियर डॉक्टर बार-बार बिना सुरक्षा के वह ड्यूटी नहीं करेंगे इसकी दुहाई दे रहे हैं। इधर जूनियर डॉक्टरों ने प्रशासनिक महकमे पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है तो मरीज के परिजनों ने मारपीट उनके साथ किया है यह आरोप लगाया है। वही इस खबर से एनएमसीएच में पूरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है। इधर बिहार सरकार के सामने अब एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। पहले से ही लोग बाग सांसो की किल्लत झेल रहे हैं। और अब फिर से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। फिलवक्त मामला जो भी हो लेकिन पीस रही है भोली भाली जनता।

Join us on:

Leave a Comment