विद्युत कर्मचारी और शिक्षिका के घर डकैती।

SHARE:

प्रशांत कुमार

घर के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को दिया गया अंजाम!

बेगूसराय में डकैतों ने शिक्षिका संगीता कुमारी एवं विद्युत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी टिंकू कुमार के घर में घुसकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नया टोला बाघी वार्ड नंबर 11 की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात तीन की संख्या में डकैतों ने घर के खिड़की के ग्रिल काटकर घर में दाखिल हो गए और घर के लोगों को घंटों बंधक बनाकर घर के कई महत्वपूर्ण चीज लूट लिया। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने 3 भरी सोना 40 हजार नगद समेत कई महत्वपूर्ण वस्तु डकैतों ने लूट कर फरार हो गया घटना की सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को दी गई घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की और डकैतों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी कर रही है। अब देखना यह होगा कि डकैतों को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें