रिपोर्ट: विलियम जैकब

गिरिडीह : एसडीएम डुमरी प्रेमलता मुर्मू के पति सह दुमका काॅलेज दुमका के प्रिंसिपल डा.सुधीर कुमार हेम्ब्रम की मौत शनिवार को इलाज के दौरान रांची के एक निजी अस्पताल में हो गयी। इस बाबत कार्यालय कर्मी सुदर्शन ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद तीन दिन पूर्व उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की खबर से अनुमंडल क्षेत्र के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों तथा अनुमंडल अधिवक्ता तदर्थ कमिटी से जुड़े अधिवक्ताओं ने शोक
व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में अधिवक्ता तदर्थ कमिटी के अध्यक्ष इन्द्रजीत जायसवाल सचिव अशोक जैन, छत्रधारी महतो भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, बजल हेम्ब्रम, कृष्णकांत शर्मा आदि शामिल हैं।