मधुपुर उपचुनाव की सरगर्मी पूरे राज्य में जोरों पर:दिनेश यादव

SHARE:

रिपोर्ट: विलियम जैकब

गिरिडीह : मधुपुर उपचुनाव का असर गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर झामुमो कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के विषय में चर्चा करते देखने को मिल रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता भी अपने उम्मीदवार की चर्चा खुले मुख से करते नजर आ रहे हैं। मधुपुर उपचुनाव बुढ़ई मण्डल के तितमो पंचायत के हटिया मैदान में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा सासंद अन्नपूर्णा देवी,दुमका सांसद सुनील सोरेन , सारठ विद्यायक रणधीर सिंह भावनाथपुर विद्यायक भानुप्रताप शाही, जमुआ विद्यायक केदार हाज़रा,चतरा के पूर्व विधायक जगर्धन पासवान ,रांची महापौर आशा लकरा के साथ कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मंडल अध्यक्षों,प्रभारियों,बूथ अध्यक्षों सम्मेलन कार्यकर्म में शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment