रिपोर्ट: विलियम जैकब

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के चालमो के समीप दो बाइक में जोरदार टक्कर होने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।जानकारी के अनुसार सुइयाडीह निवासी जीतलाल यादव के पुत्र इण्टु यादव अपने घर से इसरी बाजार की ओर आ रहा था। घर से निकलने के बाद चालमो में दो बाइक के बीच भिड़ंत हो जाने से सड़क पर गिर गए और सड़क से रगड़ा ते हुए सड़क के किनारे आ गए, जिससे उनके सर तथा फेस में बहुत ही ज्यादा चोटें आई है। ग्रामीणों के प्रयास से डुमरी रेफरल अस्पताल प्राथमिक इलाज हेतु एंबुलेंस 108 के माध्यम से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




