पार्टी की महिला नेत्रियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: विलियम जैकब

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के गिरिडीह शहर की कुछ महिला नेत्रियों का वर्तमान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के खिलाफ विरोध लगातार ज़ारी है। इसी के मद्देनज़र बीजेपी महिला नेत्रियों ने शहर में पैदल मार्च निकाल कर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग करते हुए अंबेडकर चौक पर पुतला फूँका। इस दौरान महिला नेत्रियों ने अपने हाथों में जिला अध्यक्ष विरोधी स्लोगन लिखे हुए तख्तियां भी हाथ में लिए हुए थे तथा नारेबाजी भी कर रही थीं।
मौके पर मौजूद प्रेमा तिवारी, किरण पांडेय आदि ने जिलाध्यक्ष पर आरोप भी लगाए तथा कहा कि मधुपुर चुनाव के कारण फ़िलहाल रांची जाने का कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
उन्होंने बीजेपी प्रदेश नेतृत्व से एक बार पुनः वर्तमान जिला अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग की। इस मौके पर गिरिडीह बीजेपी महिला इकाई की करीना मंडल, सरिता शर्मा सहित कई नेत्रियां मौजूद थीं।

Leave a Comment

और पढ़ें