रिपोर्ट: पप्पू कुमार सिन्हा

किशनगंज-ठाकुरगंज। 19वीं वाहिनी एस एस बी ठाकुरगंज के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र कुरलिकोट,सुखानी और पाठामारी में भारत सरकार की मुहिम के तहत जल शक्ति अभियान रैली तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीणों और स्कूली बच्चों द्वारा किया गया,जहां पुलिस और सशस्त्र सेनाओं के साहस और शोर्य की कहानियों के बारे में सीमा के साथ लगे गांव में रहने वाले लोगों को बताया गया और उनके मन में सशस्त्र और अर्ध सैनिक, सैनिकों के प्रति भावनाओं की भावना जागृत करने के प्रति बताया गया तथा अन्य छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों की शौर्य गाथा के बारे में बताया गया और छोटी-छोटी फिल्मों और कहानियों से लोगों को प्रेरित किया गया।




