शंखनाद ब्यूरो!

जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गेड़ाटीकर गांव निवासी स्व. नेपाली दास के 20 वर्षीय पुत्र श्रवण दास के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।
न्यासी बांध के समीप फंदे से लटका मिला युवक का शव
परिजनों ने बताया कि मृत युवक श्रवण दास को होली के दौरान गांव के दो युवक उपेंद्र दास और केशो दास से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों युवक ने श्रवण को जान से मार देने की धमकी दी थी। बुधवार को श्रवण अपने घर से किसी को बताए बगैर निकल गया। देर रात तक युवक घर नहीं लौटा। इस दौरान घरवालों ने युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार को शौच करने गई महिलाओं ने युवके के शव को न्यासी बांध के समीप पलाश के पेड़ में लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। परिवार वालों साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जहां पेड़ में फंदे से लटका श्रवण का शव मिला। शव मिलन की खबर से लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। परिवार वालों ने गांव के कि दोनों युवक उपेंद्र और केशो पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने फुल्लीडुमर थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पेड़ से फंदा काटकर उतरवाया।
परिवार वालों ने युवक की हत्या कर देने का लगाया है आरोप
फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष मो. सफदर अली ने बताया कि परिवार वालों का आरोप है कि गांव के ही युवकों ने उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में परिवार वालों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। युवक की हत्या हुई है या युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस हर एंगल पर जांच करने में जुट गई है। मामले को लेकर परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में तीन को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




