युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट:समीर कुमार झा

शिवहर। जिले के पिपराही थाना अंतर्गत माधोपुर में एक युवक की चाकू से गोद -गोद कर हत्या कर दी गई. मृत युवक की पहचान पिपराही प्रखंड के माधोपुर निवासी आदित्य कुमार के रूप में की गई है. घायल अवस्था मे युवक को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी में भर्ती कराया गया फिर वहां से मुजफ्फरपुर ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया. पिपराही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह पिपराही थनाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन ने पाँच के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Join us on:

Leave a Comment