दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग हुए घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज ठाकुर की रिपोर्ट!

बांका। जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलगढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार नीलगढ़ी निवासी सरपंच पति कपिलदेव यादव एवं एवं विलास मांझी के बीच गाली-गलौज की घटना के बाद हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से लोग घायल हुए हैं। मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।

मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग हुए हैं घायल
मारपीट की घटना के बाद विलास मांझी पक्ष के सभी घायल को इलाज के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचे। वहीं कपिलदेव यादव के पक्ष के घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचे। कपिलदेव यादव के पक्ष स स्व. ध्रुवनंदन यादव की पत्नी बबली देवी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त भीमनारायण मांझी एवं कपिलदेव यादव घायल हुए हैं। जबकि बिलास मांझी की तरफ से उसका पुत्र गुंजेश कुमार, पत्नी करुणा देवी, ललिता देवी और उसके पति छत्तीस मांझी घायल हुए हैं। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष के द्वारा घटना की शिकायत लिखित रूप से पंजवारा थाना को नहीं दी है।

शादी को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा है विवाद
बता दें कि कपिलदेव यादव का पुत्र विलास मांझी की पुत्री को भगाकर शादी कर लिया है। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। इस पूरे मामले में पंजवारा थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि नीलगढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प की जानकारी मिली है। सभी घायलों का उपचार कराया गया है। लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें