तेल की खोलते कढ़ाई में गिरकर तीन वर्षीय बच्चा झुलसा, गंभीर स्थिति में भागलपुर में चल रहा है इलाज !

SHARE:

अश्विनी कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट !

बांका। जिले के रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे आनन-फानन में रजौन अस्पताल लाया गया। जहां बच्चे की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्चे की पहचान रजौन बाजार निवासी नीरज कुमार के तीन वर्षीय पुत्र ओम कुमार के रूप में हुई है।

तेल की कढ़ाई में गिरकर बच्चा झुलसा
जानकारी के अनुसार नीरज कुमार की पत्नी सोमवार की शाम होली को लेकर मालपुआ बना रही थी। तीन वर्षीय ओम उसी जगह चौकी पर बैठकर खेल रहा था। खेलने के क्रम में ओम चौकी के किनारे पहुंच गया और गिरकर सीधे गर्म तेल की कढ़ाई में चला गया। आनन-फानन में बुरी तरह के झुलसे बच्चे को रजौन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मायागंज अस्पताल में चल रहा है इलाज
बच्चे के पिता नीरज कुमार ने बताया कि ओम का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इधर बच्चे के झुलस जाने के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment