दानापुर में अपराधियों ने घंटो तक ATM लूटने का किया असफल प्रयास!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

दानापुर के पंचशील नगर में अपराधियों ने एक एटीएम को लूटने का प्रयास किया…. अपराधियों ने एटीएम मशीन को घंटो तोड़ने का प्रयास किया मगर मशीन में रखे रुपये को लूटने में असफल रहा…. सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है…. सीसीटीवी फूटेज में दिख रहा है कि मंगलवार की देर रात तकरीबन 2 बजे ऑटो से 5-6 अपराधी आते है…. एटीएम में घुसकर अपराधी समूचे एटीएम में तोड़फोड़ करते रहे….. मगर लाख कोशिश के बाद भी अपराधी एटीएम में रखे रुपये लूटने में असफल रहे…. घटना की जानकारी मिलते ही दानापुर पाइस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गयी है…. पुलिस सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में लगी है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके….

Join us on:

Leave a Comment