रिपोर्ट – शैलेश कुमार तिवारी
गोपालगंज
जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा मॉंझा प्रखंड के छवहीं पंचायत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ऑगनबाड़ी केन्द्र,प्राथमिक विद्यालय,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,नाली गली योजना,स्वच्छता,नल जल आदि का विधिवत जॉंच किया गया।
जिला पदाधिकारी नें ऑंगनबाडी के बच्चों से गिनती और अक्षर ज्ञान की जानकारी ली गयी।बच्चों द्वारा जिला पदाधिकारी को गिनती सुनाया गया।
जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निदेश दिये,आगे के लिए चेतावनी भी दिया गया।




