सोनपुर मेला से पटना लौट रही नाव, मझधार में फंसी,200 लोग थे सवार!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

बड़ी खबर हाजीपुर से है जहां सोनपुर मेला देख कर पटना वापस लौट रहे नाव सवार 200 से अधिक लोगों की जान उस समय जब आफत में पड़ गई जब गंगा नदी के तेज धार में नाव जा फंसी। जिसके चलते करीब 3 घंटे से अधिक समय तक नाव पर सवार लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई हालांकि राहत की बात यह है कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक राहत और बचाव अभियान चलाया जाए गया जिसके बाद तकरीबन 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया हालांकि इस दौरान जब नाव पर लगभग 100 लोग बचे हुए थे तो प्रशासन की शक्ति के डर से नाविक द्वारा बाकी बचे सभी लोगों को नाव के साथ लेकर मौके से फरार हो गया बताया जाता है कि नाव पर काफी लोग सवार हो गए थे और ओवर लोडिंग होने के कारण सोनपुर के कालीघाट से खुली नाव गंगा और गंडक नदी के संगम के बीच तेज धार में फंस गई जब कुछ लोगों को राहत और बचाव अभियान के तहत सुरक्षित निकाला गया तो नाव जो फसा था वह निकल गया जिसका फायदा उठाकर नाभिक बाकी बचे यात्री समेत लेकर फरार हो गया सोनपुर के कालीघाट से चल कर चुनाव को पटना के कलेक्ट्रेट घाट पहुंचना था लेकिन इसी बीच या बड़ा हादसा होते-होते टल गया जाहिर है प्रशासन की सख्ती को ठेंगा दिखाते हुए नाव पर ओवरलोडिंग का खेल चल रहा है इससे पहले भी ओवरलोडिंग के कारण कई नाव हादसे हुए हैं जिसमें लोगों की मौत हुई है लेकिन इससे अभी तक ना तो प्रशासन कोई सबक ले रही है नहीं नाविक जिसका यह स्पष्ट उदाहरण है यात्रियों के मुताबिक तकरीबन 3 घंटे तक नाव सवार सभी लोगों की जान आफत में फंसी रही किसी तरह मोबाइल के जरिए प्रशासन को सूचना दी गई तब आनन-फानन में प्रशासन के द्वारा एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया इधर एसडीआरएफ की टीम लोगों के बचाने में सफल रही उसके मुताबिक लगभग 100 लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन इसी बीच बाकी बचे लोगों के साथ नाविक मौके से फरार हो गया घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से प्रशासन को बड़ी चुनौती दी है जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है
बाइट सूरज कुमार पीड़ित यात्री
बाईट पिंकी कुमारी पीड़ित यात्री
बाइट धीरेंद्र सिंह इंस्पेक्टर एसडीआरएफ हाजीपुर

Join us on:

Leave a Comment