पंकज कुमार जहानाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत स्थानीय श्री लक्ष्मीनारायण उदासीन आश्रम के सभागार में विविधता में एकता का उत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत का कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के बच्चों के द्वारा वन्देमातरम और भारत माता की जय का उदघोष करते हुए मनमोहक दृश्य की प्रस्तुति की गई । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत ” प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरू की गई एक नई और प्रभावशाली कार्यक्रम है । भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत एक विविधता से भरा देश है ,जिसकी विविधता में एकता का जश्न मनाने और भारत के लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। एक भारत श्रेष्ठ भारत महान व्यक्ति स्वतन्त्रता सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल से प्रेरित है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत को वन इंडिया, सुप्रीम इंडिया बनाना है । यह कार्यक्रम शांति और सद्भाव बढाने के लिए एक ठोस पहल है। इस कार्यक्रम के तहत बिभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परम्पराओं को जानेंगे ।यह कार्यक्रम लोगों के बीच आपसी समझ और सम्बन्धों के साथ ही भारत में एकता और अखंडता को बढ़ावा देगा । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक राज्य को दूसरे राज्य से संगीत , फूड फेस्टिवल , साहित्यक, बुक फेस्टिवल और यात्रा आदि के द्वारा लोकप्रिय करना है ।इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी जय प्रकाश केशरी महन्त चन्द्रेश दास आई टी सेल जिला सह संयोजक दीपक कुमार , जिला के पूर्व महामंत्री मनोज अग्रवाल , रवि चन्द्र वंशी समेत कई छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




