घर से भागे प्रेमी युगल को पकड़ा फिर प्रेमी की पीट-पीटकर की हत्या!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर, ।

घर से भाग कर प्रेमी से मिलने गई युवती को परिजनों ने हाजीपुर में पकड़ लिया। युवती के परिजन युवक के पिता को भी अपने साथ लेकर पहुंचे थे। वहां से युवक व उसके पिता को सभी स्कोर्पियो में बैठा कर पीटते हुए फकुली चौक पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि स्कॉर्पियो में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव चलती गाड़ी से हाईवे पर फेंक दिया। घटना के बाद भाग रहे स्कॉर्पियो सवार लोगों को फकुली चौक पर ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी युवक के पिता को स्कॉर्पियो से निकालकर अस्पताल भेजा
गया। मृतक रौशन कुमार (19) वैशाली जिले के कटहरा ओपी के चेहराकलां अख्तियारपुर सेहान का निवासी था।

घटना बाद फकुली चौक पर अफरातफरी मच गई। पूरी घटना की जानकारी चंद कदमों की दूरी पर स्थित फकुली ओपी को नहीं मिली। बाद में जब पुलिस पहुंची तो लोगों आक्रोशित हो उठे। किसी तरह पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

Join us on:

Leave a Comment