वैशाली -अपराधियों का तांडव जारी, मछली व्यवसाई को मारी गोली!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी. मछली के थोक व्यवसाई को मारी गोली. गंभीर अवस्था में निजी नर्सिंग होम में भर्ती. लूटपाट के नियत से गोली मारने का अनुमान. जख्मी का हाल जानने सैकड़ो की संख्या में गणपति हॉस्पिटल की गेट पर लोग पहुंचे.

बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है इसी क्रम में अपराधियों ने मछली के थोक व्यवसाई को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया. गंभीर हालत में जख्मी व्यवसाय को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है जख्मी व्यवसाय ऋतुराज सोनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीर पुर के रहने वाले हैं. ऋतुराज हाजीपुर मछली मंडी और छपरा मछली मंडी मछलियों के थोक व्यवसाई हैं घटना के संबंध में बताया गया कि ऋतुराज हाजीपुर डाक बंगला रोड स्थित मछली मंडी में अपना काम समाप्त कर सोनपुर घर बाइक से लौट रहे थे. जैसे ही ऋतुराज सोनपुर के गौतम चौक पहुंचे इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया और उनके पास के झोले को छीनना चाहा जिसमें हुई नोकझोंक के बाद अपराधियों ने ऋतुराज पर फायरिंग कर दी. गोली ऋतुराज पैर में लगी है. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा होने लगे. आती हुई भीड़ को देखकर अपराधी मौके से फरार हो गए. क्योंकि स्थानीय लोग ऋतुराज को अच्छे से पहचानते थे इसलिए आनन-फानन में निजी वाहन से उन्हें हाजीपुर के गणपति हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. ऋतुराज के पिता रजत चौरसिया स्थानीय मुखिया रह चुके हैं. आसपास के लोग में ऋतुराज के परिवार की अच्छी पैठ है. घटना की सूचना मिलते हैं हाजीपुर के जोहरी बाजार स्थिति गणपति हॉस्पिटल में ऋतुराज का हाल जानने सैकड़ों संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिसमें विभिन्न पार्टियों के कई कद्दावर नेता भी शामिल थे. घटना के संबंध में ऋतुराज ने बताया कि वह मछली मंडी से सीधी अपने घर लौट रहे थे. शायद उनका पहले से पीछा किया जा रहा था. एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उनका थैला छीनने का प्रयास किया. जिसमें वह पैसा लेकर आते जाते थे. हालांकि थैले में पैसा नहीं था. थैला छीनने नोकझोंक में अपराधियों ने कट्टा से फायरिंग कर दी गोली उनके पैर में लगी है. वहीं घटना की सूचना के बाद निजी नर्सिंग होम पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बाइट – ऋतुराज, जख्मी

Join us on:

Leave a Comment