प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय जिले के मंझौल ओपी क्षेत्र के बुढ़ी गंडक नदी स्थित शिवरी पुल से एक बच्ची की नदी में कूदने से मौत की आशंका जताई जा रही है । बच्ची की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के मकसपुर गाँव निवासी रजनीश चौधरी की लगभग 15 वर्षीय पुत्री बिंदिया कुमारी के रूप में की गई है। मृतिका बिंदिया इधर कुछ दिनों से अपने ननिहाल मंझौल में रह रही थी । परिजनों के अनुसार बिंदिया ने पॉलिटेक्निक की परीक्षा दी थी परीक्षा में बेहतर रैंक नहीं आने के कारण कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी ।बिंदिया शनिवार शाम लगभग 5 बजे घर से निकली थी जब दो तीन घंटे बाद घर वापस लौट कर नहीं आई तो सभी रिश्तेदारों से पता लगाया लेकिन कुछ पता नहीं चला तब गांव में खोजबीन करने पर देर रात कुछ ग्रामीणों से पता चला कि एक लड़की शिवरी पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाई है जिसके बाद हमलोगों ने इसकी सूचना मंझौल ओपी अध्यक्ष को दी जिसके बाद मंझौल ओपी अध्यक्ष ने मंझौल अनुमंडल अधिकारी तथा चेरियाबरियारपुर अंचला अधिकारी को मोबाइल से सूचना दी रविवार की सुबह चेरिया बरियारपुर अंचलाधिकारी एसडीआरएफ टीम को इसकी सूचना दी । जिसके बाद से SDRF की टीम
घटनास्थल पर पहुँचकर शव को खोजने में लगी है ।
चेरिया बरियारपुर अंचलाधिकारी योगेश दास की देखरेख में एसडीआरएफ की टीम छात्रा के शव की तलाश कर रही है सीओ ने बताया कि आज सुबह में सूचना दी गई कि छात्रा ने पुल से छलांग लगा ली है जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है जो 12 बजे से लगातार खोजबीन कर रही है।
बाईट – योगेश दास, सीओ चेरियाबरियारपुर




