जहानाबाद :-गायत्री परिवार ने चलाया वृक्षारोपण अभियान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 69वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम जिलाधिकारी के आवासीय परिसर के बाहरी भाग में वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया। जिसमें पारिजात,रातरानी, मोगरा, जिनी, गेंदा, एवं मखमली पुष्प के पौधे लगाए गए। मौके पर उपस्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा समाज निर्माण के लिए सात आन्दोलन चलाए जा रहे हैं। जिसमें से वृक्षारोपण आन्दोलन प्रत्येक रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रहे हैं।वृक्ष इस धरती की शान हैं,पृथ्वी पर जीवन एवं खुशहाली का आधार हैं।जहाँ भी हरे-भरे वृक्ष लगे होते हैं।वहीं प्रकृति अपने बहुमुखी रंगों में जीवंत होती है।फिर इसमें छोटे-बड़े जीव-जंतु से लेकर पशु-पक्षी एवं मानव तक संरक्षण पाते हैं और जीवन हर स्तर पर फलता फूलता है।इस तरह वृक्षारोपण को एक बहुत पावन कार्य माना गया है।
इस अवसर पर जिला वृक्षारोपण प्रभारी रंगेश कुमार,कौशल कुमार,रंगनाथ शर्मा,भारती जी,सुबोध कुमार, चिंटू जी,प्रेम कुमार,सूरज कुमार,शुभम राज उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment