रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार :-
तीन टीम गठित कर चलाई गई विशेष छापेमारी अभियान
जमुई: शराब तस्करी और शराबी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार की देर रात तक जिले के विभिन्न इलाकों से चलाए गए छापेमारी अभियान में पांच शराब तस्कर और 80 शराबी को गिरफ्तार किया गया है यानि कुल 85 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तस्कर के पास से 20 लीटर चुलाई शराब भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्करों व शराबीयों में जमुई, सिकंदरा, सोनो,चकाई, गिद्धौर,खैरा, बरहट सहित विभिन्न प्रखंड के लोग शामिल हैं। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से पूरे जिले भर में दहशत फैली हुई है। खासकर शराब तस्कर और शराबियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि विभाग के सचिव केके पाठक के निर्देशानुसार शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। जिसमें शेखपुरा और लखीसराय जिले की टीम भी शामिल है। इस दौरान तीन टीम गठित कर चिन्हित जगहों पर बारीकी से जांच -पड़ताल किया गया, जिसमें पांच तस्कर और 80 शराबी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पांचों तस्कर को कागजी प्रक्रिया के बाद जेल भेजा जाएगा जबकि 80 शराबीयों को कोर्ट के समक्ष पेश कर निर्धारित जुर्माना के साथ छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि लगातार शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है। शराब नहीं बेचने और पीने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
बाइट: उत्पाद अधीक्षक,संजीव कुमार ठाकुर




