आशुतोष पाण्डेय की रेपोर्ट :-
भोजपुर जिले में नगर निगम चुनाव से पहले ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना की गई है। आरा में आज रामलीला समिति शोभायात्रा निकलने वाला था उसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक नगर थाना के अदालतगंज मोड़ के पास पहुंच कर करीब 4 राउंड फायरिंग किया और फिर हथियार लगाते हुए फरार हो गए। हालांकि घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। वही रामलीला जुलूस के ठीक पहले फायरिंग की घटना ने आम लोगों में दहशत फैला दिया है ।जबकि पुलिस ने इसे चुनौती मानते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस फायरिंग की घटना को एक तरफ नगर निगम चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
बाईट/-हिमांशु कुमार(ए एस पी भोजपुर)




