दुर्गापूजा एवं शत चंडी महायज्ञ को लेकर निकाला गया भव्य कलश यात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार :-

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड स्थित
मुख्य चौक स्थित श्री श्री 108 सिद्धिदात्री वैष्णवी दुर्गा महारानी मंदिर के प्रांगण में रविवार को श्री श्री 1008 पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ सह मंदिर में नवदुर्गा माता का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 501 सुहागिन एवं कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में हाथी, घोड़े के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान दर्जनों ढोल एवं डीजे की धुन पर युवा हाथ में पताखा लिए भक्ति भाव में थिरकते नजर आए। शोभायात्रा में कलश धारण किए हुए सुहागिन एवं कुंवारी कन्याओं के बीच मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव एवं पूर्व मुखिया आशा देवी के द्वारा फल का वितरण किया गया। इस दौरान सभी कन्याओं ने सिकंदरा मुख्य चौक स्थित श्री श्री 108 सिद्धिदात्री वैष्णवी दुर्गा महारानी मंदिर के प्रांगण से माथे पर कलश धारण कर लछुआड़ रोड स्थित बहुआर नदी पहुंची। जहां अपने कलश में पवित्र जल भरकर हाथी घोड़ा ढोल बाजे के साथ पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर के आचार्य पंडित ललन मिश्रा ने बताया कि आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या को नव दुर्गा माता के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि सोमवार को कलश स्थापन के साथ प्रथम शैलपुत्री माता का आह्वान एवं यज्ञ प्रारंभ की जाएगी। पंचमी के दिन शुक्रवार को दिन के 11 बजे अखंड रामधुनी यज्ञ प्रारंभ होगी एवं शनिवार को रामधुनी यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।
बाइट –मंदिर समिति अध्यक्ष बबलू यादव
बाइट –पंडित

Join us on:

Leave a Comment