अमित शाह को बिहारियों की फिक्र है तो राज्य को विशेष दर्जा दें : तेजस्वी

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

डिप्टी सीएम ने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा की फिर अपनी दादी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया

गोपालगंज : शादी के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहली बार अपने गांव के जिला गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार के पूर्णिया में आए थे। लेकिन यहां पर वे काम की बात नहीं बल्कि बेकार की बात कर रहे थे।अगर अमित शाह को बिहारियों की इतनी ही फ़िक्र है तो वे बिहार को विशेष राज्य का पैकेज देने की घोषणा क्यों नहीं करते। उन्होंने अमित शाह से पूछा कि पीएम मोदी ने पूर्णिया में बड़ी:बड़ी घोषणाएं की थी, उनका क्या हुआ? तेजस्वी यादव ने नौकरी पर बात करते हुए कहा कि बिहार में नई सरकार का गठन हुए दो महीने ही हुए हैं। इस दो माह में लोगों को नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग में अगले कुछ दिनों में डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। विपक्षी एकता की सीएम नीतीश की मुहिम के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल शाम 6:30 बजे लालू प्रसाद और नीतीश, सोनिया गांधी से मिलेंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गोपालगंज के थावे पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:30 बजे थावे डीएवी स्कूल पहुंचे। यहां से थावे मंदिर के लिए रवाना हो गए। यहां पर उन्होंने अपनी दादी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।इसके बाद वे अपने पैतृक गांव में फुलवरिया जाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment