सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण शुरू!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री श्री रणविजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का शुभारंभ काको दक्षिणी मंडल अंतर्गत मानस इंटरनेशनल स्कूल दक्षिणी के प्रांगण में आम का फलदार वृक्ष लगाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा मानस इंटरनेशनल विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार शामिल हुए । इसके बाद घोसी मंडल अंतर्गत देहुनि ग्राम में मंदिर के प्रांगण में आम , पीपल , पाकड़ ,वर समेत कई वृक्ष लगाए गए । वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी के द्वारा नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा कई तरह के सेवा के कार्य किए जा रहे हैं । उसी कड़ी के तहत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है । प्रत्येक बूथ पर कम से कम 5 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है ।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी ,उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा ।
किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है । वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जल ,जन ,जीवन ही नहीं होता ।पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं और हम सब को छाया प्रदान करते हैं ,और वातावरण को ठंडा बनाते हैं । मानस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि सभी छात्रों को अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए । पेड़ वातावरण में नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करता है ।वृक्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है ।वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लंबी उम्र एवं स्वस्थ काया के लिए वृक्षारोपण जैसे पवित्र कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ।वृक्ष लगाना पुण्य का कार्य है ।
किसान मोर्चा जिला महामंत्री रणविजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे जिले में किसान मोर्चा के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम सभी मंडलों में बूथ स्तर पर चलाया जाएगा । इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री जिला प्रभारी श्री दीपक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा प्रदेश,मानस इंटरनेशनल विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार, विद्यालय के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी विमलेश शर्मा , जिला मंत्री सह प्रभारी कविंदर प्रजापति , मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार महामंत्री राजकुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति गोपाल कुमार घोसी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र केसरवानी किसान मोर्चा उपाध्यक्ष उदय शर्मा, विजय शर्मा, राजेश कुमार राजेश कुमार, दीनानाथ ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment