माले ने शांति समिति में अफसरों के तौर तरीके पर जताई नाराजगी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा ने दुर्गा पूजा के अवसर पर समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में आहूत शांति समिति की बैठक के तौर-तरीकों पर आपत्ति प्रकट किया है। जिला के वरीय पदाधिकारी बैठक में काफी लेट आए । कुछ सुझाव- सलाह, प्रस्ताव रखे और महज चंद लोगों की ही बात सुनी गई । दूसरी बैठक का हवाला देकर चले गए जिससे शांति समिति की बैठक बेनतीजा ही समाप्त हो गया। यह गंभीर चिंता का विषय है। सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के नेता और शांति समिति के कई अन्य सदस्यों को बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया।

ज्ञात हो कि 2019 में दशहरा पूजा के समय जहानाबाद में भीषण दंगा हुआ था जिससे पूरे समाज में भारी तबाही और अशांति हो गई थी। उन्होंने चिंता व्यक्त किया कि इधर सात-आठ वर्षों में दो समुदाय के बीच कटुता बढ़ी है और भाईचारा-बंधुत्व को गहरा धक्का लगा है।यह धर्म और पूजा पाठ की भावनाओं के विपरीत है। पर्व-त्यौहार के मौके पर आम जनता पूजा- पाठ,श्रद्धा ,भक्ति में लीन रहती है तो कुछ दंगाई और असामाजिक तत्व हमेशा ही खलल डालने की कोशिश कर पूरे समाज को कलंकित करते रहता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि समाज में अशांति फैलाने की किसी तरह की कोशिश को सख्ती से निपटा जाए। दंगा-फसाद के लिए कुख्यात और नफरत के कारोबार चलाने वालों पर निषेधात्मक कार्रवाई हो तथा मेला और उत्सव में शामिल महिलाएं और बच्चों को किसी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए चाक-चौबंद सुरक्षा की गारंटी किया जाए। उन्होंने जहानाबाद के आम नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से उपद्रवियों पर नजर रखने और उन्हें समाज से अलगाव में डालने की अपील भी किया है।

Join us on:

Leave a Comment