रिपोर्ट -अनमोल कुमार
केंद्र से सत्ता जाने के डर से वे बिहार का दौरा कर जंगलराज का राग अलाप रहे
नई दिल्ली : राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद अमित शाह पगला गए हैं। केंद्र से सत्ता जाने के डर से वे बिहार का दौरा कर रहे हैं और जंगलराज का राग अलाप रहे हैं। शनिवार को वे स्वास्थ्य संबंधी कारणों के कारण दिल्ली पहुंचे है। राजद सुप्रीमो ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट हैं और विपक्षी एकता को लेकर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कल सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के सीमांचल दौरे पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि अमित शाह बिल्कुल पगलाए हुए हैं। बिहार से उनकी सरकार का सफाया हो गया है और 2024 में पूरे देश से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। लालू यादव ने बिहार में जंगलराज के सवाल पर कहा कि अमित शाह जब गुजरात में थे तो वहां जंगलराज था। अमित शाह जो 2024 और 2025 में सरकार बनाने का दावा करते फिर रहे हैं लेकिन समय आने पर उन्हें सब पता चल जाएगा।




